हुड़दंग से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइन! वरना पड़ जाएंगे…

पूरे देश में होली का त्योहार बस आने ही वाला है. होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. होली पर लोग खूब मस्ती करते हैं. होली का त्योहार शांति और सद्भाव से हो जाए इसके लिए अलग-अलग राज्यों में गाइडलाइंस जारी की गई हैं. जहां यूपी में फूहड़ गाने बजाने पर रोक है तो वहीं बिहार में विवादित जगहों पर होलिका दहन नहीं करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. होली मनाने से पहले आपको भी ये गाइडलाइंस जान लेनी जरूरी हैं, जिससे त्योहार के समय रंग में भंग ना पड़े. आइए जानते हैं कि होली पर क्या गाइडलाइंस सरकार की तरफ से जारी की गई हैं.

बिहार पुलिस की तरफ से कहा गया है कि होली के दिन लोक संगीत के गायन में फूहड़ और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल नहीं करें. विवादित स्थलों पर होलिका दहन ना करें. अश्लील गाने नहीं बजाएं. महिलाओं का सम्मान करें. इसके साथ ही किसी वर्ग विशेष, व्यक्ति विशेष या संप्रदाय विशेष पर विवादति टिप्पणी ना करें.

बिहार पुलिस की तरफ से ये भी कहा गया है कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी है. शराब पीना बैन है. शराब बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह 112 नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकता है.

वहीं, यूपी में सरकार की तरफ से कहा गया है कि होली के दौरान शरारत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. माहौल खराब करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. होली पर फूहड़ गाने बजाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×