बोट क्लब मे, अब और अधिक बोट के साथ रोमांचक होगी बोट राइड

कानपुर। बीपीएस न्यूज – कानपुर विकास प्राधिकरण के वित्त पोषण से विकसित, कानपुर बोट क्लब मे  पर्यटकों को और  अधिक रोमांच मिलेगा, आयुक्त कानपुर मंडल डाक्टर राजशेखर की नियमित प्रगति समीक्षा किए जाने से, कानपुर बोट क्लब की निरंतर प्रगति हो रही है।
बोट क्लब मे और अधिक रोमांचक गतिविधि बढ़ाए जाने तथा अन्य सुविधाओं को सुचारू करने तथा सुरक्षा के साथ संचालन हेतु नए संचालकों ने आज शनिवार से और अधिक बोट के साथ संचालन आरंभ किया। संचालन से पूर्व पारंपरिक तौर पर, अपर जिला मजिस्ट्रेट तथा बोट क्लब के प्रशासनिक सचिव ने, अतुल कुमार ने, सचिव जल क्रीड़ा नीरज  श्रीवास्तव तथा उत्साही जन समुदाय की उपस्थित मे फीता काटकर  नई रोमांचक बोट को रवाना किया।
संचालक संस्था उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद से है, जो जल क्रीड़ा क्षेत्र की बड़ा अनुभव प्राप्त है। संचालक संस्था के निदेशक ललित कुमार ने बताया कि अभी तीन स्पीड बोट और एक जेट स्की बोट से संचालन आरंभ किया है।
25 तारीख तक एक  बनाना बोट तथा एक मोटर बोट और  आ जाएगी इस प्रकार बोट क्लब के  बोट के बेड़े मे 8 रोमांचक बोट हो जाएगी, जिससे रोमांचक शौकीनों को इंतजार नहीं करना होगा। संचालक  ने बताया कि गर्मी के दिनों मे सुबह के सूर्योदय काल तथा शाम के सूर्यास्त काल. मे बोट राइड रोमांच के साथ रमणीय भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×