Agra में धर्मस्थल के पास नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां ताजगंज में जुलूस निकालने के दौरान एक धर्मस्थल के बाहर नारेबाजी करने और उस पर झंडा फहराने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सिटी) सूरज राय ने बताया कि जहीरउद्दीन नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि ताजगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन बजे एक धर्मस्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश की।

राय ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि धर्मस्थल पर इकट्ठा हुए लोगों के हाथों में झंडे थे और उन्होंने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

ताजगंज थाने के प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें वे दो युवक भी हैं जिन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बाद में उसे ‘डिलीट’ किया था।

उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान हिमांशु और सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ताजगंज में कुछ युवकों द्वारा धार्मिक जुलूस निकाले जाने के दौरान रास्ते में एक धर्मस्थल के पास नारेबाजी की घटना हुई।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धर्मस्थल पर झंडा फहराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×