सेहत का खजाना है उबली हुई शकरकंद

शकरकंद एक ऐसा फूड है जिसे जमीन के अंदर उगाया जाता है, इसका टेस्ट कई लोगों को अट्रैक्ट करता है, जिसकी वजह से इसे खाने को मजबूर हो जाते हैं. इसका मीठा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर मन मोह लेता है. ये कई रंगों का होता है जिसमें नारंगी, भूरा और पर्पल शामिल है. आइए जानते हैं कि अगर इसे नियमित तौर से उबालकर खाएंगे तो सेहत के लिए क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

शकरकंद खाने के फायदे

शकरकंद में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती, अगर आप इसे खाएंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम  और फाइबर  जैसे पोषक तत्व हासिल होंगे.

2. इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बॉडी को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी होना बेहद जरूरी है, वरना हम कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. अगर आप रेग्युलर बेसिस पर स्वीट पोटैटो खाएंगे तो सर्दी, जुकाम, खांसी, फ्लू और अन्य वायरल डिजीज का खतरा कम हो जाएगा क्योंकि इस फूड में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है.

3. डाइजेशन होगा दुरुस्त
शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे बाउल मूवमेंट को रेग्युलेट करना आसान हो जाता है और डाइजेशन बेहतर बन जाता है. ऐसे में कब्ज और गैस जैसी पेट की समस्याएं नहीं होती.

4. दिल की सेहत के लिए अच्छा
भारत में दिल के मरीजों की तादाद लगतार बढ़ रही है, साथ ही हार्ट अटैक के कारण भी काफी लोग अपनी जान गंवाते हैं. ऐसे में आपको बचने के लिए आपको शकरकंद जैसे हेल्दी फूड्स खाने होंगे, इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है.

भले ही शकरकंद का स्वाद मीठा होता है, लेकिन ये एक लो कैलोरी और हाई फाइबर डाइट है, जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप अधिक भोजन करने से बच जाते हैं और धीरे-धीरे वजन घटने लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×