डंपर में पीछे से घुसी वैन चालक सहित 6 लोग घायल, हमीरपुर से कानपुर नौबस्ता के लिए सवारी भरकर आ रही थी वैन

कानपुर नगर, कानपुर, हमीरपुर हाइवे पर मंगलवार की सुबह हुई एक सडक दुघर्टना में एक वैन पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे में वैन में सवार चालक सहित अन्य 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गयी, जिन्हे इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी भेजा।
जानकारी के अनुसार पतारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले हिरनी गांव निवाीस वैन चालक कमल सिंह 6 सवारियों को लेकर कानपुर के नौबस्ता चौराहे आ रहा था। बताया जाता है कि कार की गति तेज थी और वैन अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक डंफर में जा घुसी। हादसे में चालक सहित 6 सवारियां भी घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर हैलट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घायल होने वालों में चालक कमल सिंह के अलावा शोभित, राहुल, रशीद, महेश और विक्रम है। हादसे के बाद डंफर चालक मौेके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×