72 Hoorain फिल्म की JNU में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म 72 हूरें के मेकर्स ने 4 जुलाई को जेएनयू परिसर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान किया है. जब से फिल्म ’72 हूरें’ का टीजर रिलीज किया गया है, तभी से फिल्म को लेकर किसी ना किसी तरह का विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है. इन तमाम विवादों के बीच जेएनयू में ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के ऐलान ने एक बार फिर से फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है. फिल्म मेकर्स का दावा है कि फिल्म ’72 हूरें’ में दिखाया गया है कि कैसे युवाओं को ब्रेनवॉश करके आतंकी बनाया जाता है. उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए ये फिल्म बनाई है.

फिल्म मेकर्स का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग कश्मीरी मुसलमानों और दूसरे छात्रों के लिए एक ऐसा सुनहरा मौका है जो फिल्म में दिखाई गईं आतंकवादी घटनाओं की सच्चाइयों को लेकर उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने का एक अच्छा मौका देगी. जो युवा आतंकियों के चंगुल में फंस जाते हैं यह उन्हें सच्चाई जानने में मदद करेगी.

दूसरी तरफ, कश्मीर स्थित कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म में दिखाए गए आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों पर गहरी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इससे कश्मीर की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं, कुछ ने तो इस फिल्म को धर्म के खिलाफ ही बता दिया है.

गौरतलब है कि फिल्म ‘72 हूरें’ सिनेमाघरों में आगामी 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है. ‘72 हूरें’ फिल्म हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में रिलीज होगी. ‘72 हूरें’ को इंग्लिश, भोजपुरी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को संजय पूरन सिंह चौहान फिल्म ‘72 हूरें’ को डायरेक्ट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×