प्रयागराज जंक्शन पर 93 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया

उत्तर प्रदेश में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अभियान आहट के तहत बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 12487 से प्रयागराज जंक्शन पर 93 नाबालिग बच्चों को उतारा गया और इन बच्चों को ले जा रहे नौ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रयागराज जंक्शन पर तैनात रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि ट्रेन से उतारने के बाद इन बच्चों को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया, जहां उनकी देखरेख और काउंसलिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन बच्चों को ले जा रहे लोगों के पास इन बच्चों को ले जाना का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला और ना ही इन बच्चों के साथ इनके माता पिता या परिवार का कोई सदस्य साथ में था।

अधिकारी ने बताया कि ये बच्चे बिहार के अररिया के रहने वाले हैं और इनमें से कुछ बच्चों को दिल्ली, कुछ को राजस्थान के नागौर जिला और कुछ को देहरादून ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये सभी बच्चे मुस्लिम समुदाय से हैं और इनकी उम्र नौ साल से लेकर 12-13 साल की है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इन बच्चों को गलत तरीके से ले जाया जा रहा था। हालांकि काउंसलिंग की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इन बच्चों को विभिन्न मदरसों में ले जाया जा रहा था। मिश्रा ने बताया कि इन बच्चों को ले जा रहे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×