जंक फूड खाना हो सकता है जानलेवा! अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से कम हो सकती है उम्र

अक्सर कहा जाता है कि जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन अब एक नए अध्ययन ने इस बात को और मजबूत कर दिया है. अमेरिका में किए गए इस बड़े अध्ययन में पाया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से लोगों की उम्र कम हो सकती है और जल्दी मौत का खतरा बढ़ सकता है.

यह अध्ययन ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है. इसमें शोधकर्ताओं ने 34 सालों तक लगभग 44 हजार वयस्कों के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का अध्ययन किया. अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों से उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन के बारे में डीटेल जानकारी ली गई. शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाते थे, उनमें जल्दी मृत्यु होने का खतरा ज्यादा था.

अध्ययन में क्या बताया गया है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड?

अध्ययन में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड वे होते हैं, जिनमें प्राकृतिक अवस्था से काफी हद तक बदलाव कर दिया जाता है. इन खाद्य पदार्थों में आमतौर पर चीनी, नमक, वसा और आर्टिफिशियल एलिमेंट की मात्रा अधिक होती है. उदाहरण के तौर पर पैकेज्ड स्नैक्स, डिब्बाबंद फूड, नूडल्स, इंस्टेंट सूप, कोल्ड ड्रिंक आदि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में आते हैं.

अध्ययन की सीमाएं

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह एक ऑब्जर्वेशनल अध्ययन था, इसलिए यह साबित नहीं करता है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड सीधे तौर पर जल्दी मौत का कारण बनता है. हालांकि, अध्ययन के नतीजे इस बात का मजबूत संकेत देते हैं कि इन फूड का सेवन कम करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

एक्सपर्ट की सलाह

पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति शर्मा का कहना है कि यह अध्ययन इस बात को दोहराता है कि हमें अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और ताजे फूड को शामिल करना चाहिए. जंक फूड का सेवन कम से कम करें और हेल्रदी रहने के लिए बैलेंस डाइट अपनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×