दिल्ली में सर्दी का सितम! 1.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान, जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, लेकिन शुक्रवार को तापमान और नीचे चला गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह लोधी रोड में 3.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और रिज मौसम केंद्र में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शीत लहर के प्रकोप के बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए. इसकी वजह से सड़क, रेल और विमान यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई जगह विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई. दिल्ली एयरपोर्ट के पास मौजूद पालम वेधशाला में सुबह 5.30 बजे बिजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई.

कब मिलेगी सर्दी से राहत?

इंडियन रेलवे के मुताबिक घने कोहरे की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 26 ट्रेनें 10 घंटे तक लेट से पहुंची. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था जो तीन दिनों में गिरकर 1.8 डिग्री सेस्लियस पर आ गया. कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली के पावर ग्रिड पर भी शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है.

सर्द रातों में बेघर लोग और जानवरों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 7 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत होने वाली है, इसकी वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×