ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, धूप के नहीं हो रहे दर्शन

नयी दिल्ली। दिल्ली की सर्दी अपनी चरम सीमा पर पहुंच रही हैं। जहां 6 जनवरी को कानपुर से खबर आयी कि ज्यादा ठंड के कारण 25 लोगों की मौत हो गयी वहीं 7 जनवरी को दिल्ली में भी पारा लुढक गया। इस पूरे सीजन का सबसे सर्द दिन 7 जनवरी का रहा है। माना जा रहा है कि अभी ठंड और भी बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। घने कोहरे के कारण पालम में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 25 मीटर थी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण 36 ट्रेन एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार, दृश्यता जब शून्य और 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है।

वहीं, 51 और 200 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 तथा 1,000 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोधी रोड, आयानगर और रिज मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 3.4 डिग्री और 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहने, मध्यम से घने कोहरे और दिन में ठंड की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×