महिला को बच्चा नहीं हो रहा था, तांत्रिक ने हड्डियों से बना चूरन खिला दिया और फिर…

देश में अंधविश्वास के कारनामें नहीं रुक रहे हैं और कई बार इसमें लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती यही. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने महिला को बच्चा नहीं होने के चलते हड्डियों का चूरन खिला दिया. यह सब तब हुआ था जब लंबे समय से महिला को बच्चा नहीं हो रहा था और वह काला जादू के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी.

महिला ने गंभीर आरोप लगाए
दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले का खुलासा होने के बाद महिला और उसकी ससुराल से संबंधित अन्य भी कई मामले सामने आ गए जिसमें महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2019 में हुई थी. आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसे घर पर अंधविश्वास में ढकेलने को मजबूर किया.

 हड्डियों का पाउडर खाने को मजबूर
इसके बाद महिला को जबरदस्ती एक तांत्रिक के पास श्मशान में ले जाया गया, जहां उसे मरे हुए इंसानों की हड्डियों का पाउडर खाने को मजबूर किया गया है. उससे कहा गया कि यह काला जादू है और ऐसा करने पर उसका बांझपन दूर हो जाएगा. महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर पानी के साथ खिलाया गया. महिला का आरोप है कि उसे कोई बच्चा नहीं था. इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे.

मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक विशेष झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया. फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुणे शहर की इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. शिकायत आवेदन के अनुसार दूसरे मामले में पुलिस ने अंधविश्वास विरोधी और काला जादू अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×