स्वाद में बेहद लजीज लगता है मटर का पराठा, नाश्ते में ऐसे बनाकर खाएं

मटर एक दानेदार हरी सब्जी है जोकि स्वाद में मीठी होती है. आमतौर पर मटर की मदद से घरों में आलू मटर, मटर पनीर और मटर नमकीन आदि. लेकिन क्या कभी आपने मटर का पराठा खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मटर का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. हरी मटर का पराठा खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटा लगता है. इसको आप नाश्ते में आसानी से बनाकर खा सकते हैं. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं. मटर का पराठा बनाने की विधि…

मटर का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-

2 कप गेहूं का आटा
4-5 उबले मटर
1/4 टीस्पून जीर
1/4 कटोरी हरा धनिया
1 /2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार तेल या घी
आवश्यकतानुसार पानी
1 /2 चम्मच कसूरी मेथी

मटर का पराठा कैसे बनाएं? 

मटर का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को छीलकर दानें निकाल लें.
फिर आप एक पैन में मटर, नमक और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
इसके बाद आप उबली हुई मटर को एक बाउल में निकालकर अच्छे से मैश कर लें.
फिर आप मटर में नमक, हरा धनिया और बाकी के मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद आप एक बर्तन में आटा डालकर अच्छे से गूंथ लें.
फिर आप आटे की लोईयां बनाएं और मटर की स्टफिंग करें.
इसके बाद आप इसको बेलकर पराठा बना लें.
फिर आप पराठे को गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाएं.
इसके बाद आप इस को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
अब आपका स्वादिष्ट मटर का पराठा बनकर तैयार हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×