बागेश्वर धाम के शास्त्री ने विवादित बयान के लिए मांगी माफी, संत तुकाराम की पत्नी पर कही थी ये बात

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत तुकाराम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनके बयान से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो माफी मांगते हैं. उनकी माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बयान में कहा था कि संत तुकाराम की पत्नी हर रोज उनकी डंडे से पिटाई करती थीं.

उन्होंने कहा था, ‘गन्ने वाली बात हमने पढ़ी थी. हमने एक किताब में संत तुकाराम के बारे में पढ़ा था कि उनकी पत्नी उन्हें गन्ना लेने के लिए भेजती थी और गन्ना लाने के बाद उसी गन्ने से उनकी पिटाई करती थीं. इस बात को मैंने अपने भाव से समझाया था. अगर मेरे शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. साथ ही संत तुकाराम के लिए कहे गए अपने शब्द भी वापस लेता हूं.’

संत तुकाराम को लेकर क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री?

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं. लाखों की संख्या में उनके वीडियो को व्यूज मिलते हैं. उनका ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वो संत तुकाराम को लेकर विवादित बात कहते नजर आ रहे थे. 17वीं सदी के संत तुकाराम पर बयान देते हुए उन्होंने कहा थआ कि उनकी पत्नी रोज उन्हें डंडे से मारती थीं. उनकी इसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के प्रमुख हैं. हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर शास्त्री को ‘क्लीन चिट’ दे दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×