जब ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए बागेश्वर धाम वाले बाबा, TTE से ही ले लिए थे 1100 रुपये

‘चमत्कार’ को लेकर हाल के दिनों में सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ट्रेन नें बगैर टिकट पकड़े जाने के सवाल पर एक इंटरव्यू में कहा कि ये भी दुनिया को बताना चाहिए कि मैं टीटी से 1100 रुपये लेकर लौटा था. इस पर उन्होंने आगे कहा, ‘अपने वाईवाई के दम पर उसके बाप का नाम बताकर लेकर आए थे.’

कई मुस्लिम हैं मित्र

साई बाबा को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे साई बाबा या किसी भी संत से कोई मतलब नहीं है और न ही कोई बैर है. मुझे दिक्कत उन लोगों से हैं जो खुले मंच से संत और सनातनियों को मारने-काटने की बात करते हैं और उनके खिलाफ गाली-गलौज करते हैं. उन्होंने बताया कि आज भी 400 से 500 मुस्लिम परिवार उनके साथ हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि उनके कई दोस्त मुस्लिम हैं और आज भी उनकी उनसे बात होती है.

स्कूल में बच्चों के बताते थे नंबर

उन्होंने बताया, ‘दरबार तीन पीढ़ियों से लगा रहे हैं. दादा गुरुजी के समय से इसकी शुरुआत हुई थी. हम भी 11 साल से लगा रहे हैं.’ उन्होंने अपने स्कूल का रोचक किस्सा सुनाते हुए कहा कि स्कूल के बच्चे उनसे आकर पूछते थे कि उनके परीक्षा में कितने नंबर आएंगे. मैं उसे कह देता था कि इस बार 55 आए हैं अगली बार मेहनत करो 60 परसेंट आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×