बांदा में निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर हंगामा, VHP-बजरंग दल ने लगाया ये आरोप

यूपी के बांदा जिले में एक निर्माणाधीन मस्जिद का विरोध तोड़फोड़ तक पहुंच गया. इस विवाद के बीच मौके पर पहुंचे वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस जगह की दूसरी मंजिल पर निर्माण गलत है. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी भी की है. वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आरोपों की जांच जारी है.

जाम लगाकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन

पुलिस की मौजूदगी में ही प्रदर्शनकारी मस्जिद में तोड़फोड़ करते दिखाई दिए. लगभग आधे घंटे तक यहां पर लोग तोड़फोड़ और प्रदर्शन करते रहे. जिसको लेकर यहां से आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पूरा मामला शहर के बलखंडी नाका इलाके का है जहां पर एक मस्जिद में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक बाइकों से सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए. पहले तो इन लोगों ने अपनी बाइकों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर जाम लगा दिया. फिर इन्होंने मस्जिद में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के साथ ही मस्जिद में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

विहिप का आरोप

इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि मस्जिद के जीर्णोद्धार के लिए उप जिलाधिकारी ने मस्जिद के संचालक को इजाजत दी थी. लेकिन नियमों की आड़ में मस्जिद के ऊपर दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि गलत है. और इसी के विरोध में हम लोग यहां पर इकट्ठे हुए हैं और निर्माण कार्य को हमने रुकवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×