गोरखपुर। मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज, सहजनवां, गोरखपुर में 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अर्जित किए। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 के देवांश जायसवाल ने स्वर्ण, अरुण कुमार ने रजत तथा आयुष वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, राजीव ने रजत तथा निहाल श्रीवास्तव, अरव पाल एवं शिवेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में धर्मवीर ने स्वर्ण तथा अविरल पाठक एवं नकुल ने कांस्य पदक जीते।
बालिका वर्ग में भी कानपुर मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 में ज्ञानवी सैनी (-59 किग्रा.) ने स्वर्ण, अनन्या साहू (-52 किग्रा.) ने रजत तथा सानिया अंसारी (-38 किग्रा.), ज्योति (-32 किग्रा.), संस्कृति (-63 किग्रा.) एवं सृष्टि गुप्ता (+68 किग्रा.) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-19 वर्ग में रितिका सैनी (-40 किग्रा.) ने रजत तथा नव्या गुप्ता (-46 किग्रा.) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रकार कानपुर मंडल ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 19 पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। कानपुर मंडल की टीम के कोच अविचल पाठक रहे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कानपुर मंडल की इस उपलब्धि पर मंडल सचिव अनुराग मिश्रा एवं जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच तथा टीम से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य एवं संयोजक मोहित दुबे ने भी कानपुर मंडल की पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है तथा यह प्रदर्शन आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
