- नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर डीएम ने घोषित किया बंदी दिवस
कानपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०), कानपुर नगर महेन्द्र सिंह तंवर ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद कानपुर नगर की नगर पंचायत बिठूर के रिक्त अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 13 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत बिठूर के नगरीय क्षेत्र में स्थित सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा कार्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश (बंदी दिवस) घोषित किया गया है।
