Cold Drink वाला गोलगप्पा भी आ गया..मार्केट में इसी की कमी थी, जानिए कैसा है स्वाद?

सोशल मीडिया पर आए दिन स्ट्रीट फूड्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं. पिछले दिनों जहां आइसक्रीम वाला गोलगप्पा वायरल हुआ था तो वहीं अब कोल्ड ड्रिंक वाला गोलगप्पा वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन लिखा कि पानी पूरी लवर्स के लिए यह नई चीजें सामने आई है. अगर आप इसे पसंद करते हैं तो उसे जरूर खाएंगे. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मिलकर यह नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. इसे कोल्ड ड्रिंक वाला गोलगप्पा कहा जा रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पानी पूरी की पानी में कोल्ड ड्रिंक मिला रहे हैं और फिर उसमें सारे मसाले डाल रहे हैं. इसी को गोलगप्पे में डालकर ऊपर से मटर मिला रहे हैं और उसको पुचके में डाल रहे हैं. इसके बाद इसका सेवन कर रहे हैं. इस दौरान एक महिला इस गोलगप्पे को खाती हुई नजर आ रही है.

वीडियो के पहले हिस्से में दिख रहा है कि शख्स अपने एक कटोरे में कोल्डड्रिंक डालता है, फिर उसमें जलजीरा, नमक और दूसरे मसाले डालता है. इसके बाद वह गोलगप्पा उठाता है और उसमें आलू का मसाला भरता है. दूसरे हिस्से में दिख रहा है कि महिला गोलगप्पे को मुंह में डालते ही इसके स्वाद में खो जाती है. फिलहाल यह वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×