मराठी फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ 30 जून को रिलीज होगी

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे, माधुरी भोसले द्वारा निर्मित, बेला शिंदे और अजीत भूरे द्वारा सह-निर्मित, केदार शिंदे द्वारा निर्देशित मराठी कॉमेडी-पारिवारिक फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ 30 जून  को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस बात की जानकारी क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। ‘बाईपण भारी देवा’  छह बहनों की कहानी है जिसमें प्यार, भ्रम, समझौता, दृढ़ संकल्प, महत्वाकांक्षा, उदासी, स्वार्थ जैसी भावनाओं का खजाना है। यह एक ऐसी कहानी है जो एक महिला के अलग-अलग रंगों, जीवन के प्रति दृष्टिकोण और उसके बहुमुखी व्यक्तित्व को साबित करने के क्रम में उन्हें ‘रुको, जरा सांस लो…’ कहने की क्षमता भी रखती है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या मोने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब आदि हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×