कानपुर। 16 नवम्बर 2026 को प्रातः लगभग 5 बजे पटकापुर स्थित 19/74 A में स्थित राधिका अपार्टमेंट जो कि 5 मंजिला था, उसमें रहने वाले परिवार सो रहे थे कि किन्हीं कारणों से ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गयी जो कि 5 मंजिल तक फैल गई। जिसकी चपेट में आकर 2 लोगों की मृत्यु हो गई। जिन्हें आज छेत्रिय नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस अग्निकांड का जो भी दोषी है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

सुभाष गौड़, विनय गुप्ता, योगेश पाण्डेय,अनुभव पाण्डेय, सिद्धार्थ अवस्थी, अरूण अस्थाना, विकास जायसवाल, रुद्र नारायण, कुलदीप, कमल बाजपेई, धरमु तिवारी, प्रखर तिवारी, अनिल वर्मा, सौरभ शुक्ला, छोटू आदि छेत्रीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।
