19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

  •  पात्र व्यक्ति अवश्य करें दवा का सेवन

कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि फाइलेरिया, जिसे आम बोलचाल की भाषा में हाथीपांव कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए जनपद में 19 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी पात्र व्यक्ति दवा का सेवन करें।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के कारण हाथ-पैर में असामान्य सूजन आ सकती है, जिसे आमतौर पर हाथीपांव कहा जाता है। इस बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय निर्धारित दवा का नियमित सेवन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही करें और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के चार ब्लॉक बिधनू, बिल्हौर, ककवन एवं चौबेपुर में विशेष रूप से यह अभियान संचालित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में समय-समय पर फाइलेरिया के मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी के उन्मूलन के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें, स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में फाइलेरिया से प्रभावित कोई अन्य व्यक्ति आता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×