अतीक के भाई की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने जेल में लगाई ये पाबंदी

अतीक के साथ रिश्ता रखने वाले बदमाशों की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खबर है कि अब बरेली जिला जेल में बंद अतीक अहमद के भाई को जेल के अंदर किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं है. जिला जेल प्रशासन ने अशरफ के किसी से भी मिलने पर रोक लगा दी है. जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला के मुताबिक इस रोक को अशरफ की सुरक्षा के चलते गया है. आपको बता दें कि दो दिन पहले अशरफ को वीवीआइपी ट्रीटमेन्ट देने वाले बंदीरक्षक शिवहरि और दयाराम को गिरफ्तार किया गया था. ये जेल में अशरफ को मोबाइल मुहैया कराते थे जिससे जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे. बरेली पुलिस के रडार पर अभी कई और आदमी है जिनके ऊपर बड़ी कार्रवाई जल्द की जाएगी.

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आने के बाद इसका कनेक्शन बरेली की जेल से भी जोड़ा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो बरेली की जेल में बंद अतीक अहमद का भाई भी हत्या की प्लानिंग में शामिल था. गौरतलब है कि अशरफ को जेल में वीवीआईपी सुविधा पहुंचाने के लिए दो बंदी रक्षकों को भी गिरफ्तार किया गया है. दूसरे FIR में सद्दाम के नाम का जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि सद्दाम, अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है.

सद्दाम ने बरेली में ही फर्जी नाम के सहारे एक मकान किराए पर लिया था. जब पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी तब उन्होंने उस मकान के इलाके में पूछताछ की लेकिन कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है. आपको बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को कुछ शूटर्स ने मिलकर अंजाम दिया था जिसमें माफिया अतीक अहमद का भी नाम सामने आया है. गौरतलब है कि उमेश पाल राजू हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×