टी-सीरीज़ ने किया एक नया लव ट्रैक ‘करीब’ रिलीज़

शिवोरिक्स प्रोडक्शंस की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘करीब’ को टी-सीरीज़ ने संगीतप्रेमियों के लिए जारी कर दिया है। ‘करीब’ को शिवम शर्मा ने स्वरबद्ध किया है, जिसे शिवोरिक्स के नाम से भी जाना जाता है, जिसे रोनित विंटा और शिवोरिक्स द्वारा रचित और लिखा गया है। शिवोरिक्स, रजत डकोल और उपमा शर्मा अभिनीत यह म्यूजिक वीडियो एक सच्चे प्यार को परिभाषित करती है।
गीतकार रोनित विंटा इस गाने के बारे में विस्तृत चर्चा  करते हुए बताते हैं कि, “इस ट्रैक पर काम करना खुशी की बात थी। हम ऐसा संगीत बनाना चाहते थे जो न केवल गीत के बोल और शिवम की सुरीली आवाज का पूरक हो बल्कि इस गीत के मर्म को सामने लाए और मुझे यकीन है कि सभी संगीतप्रेमी इसे पसंद करेंगे।”
गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर शिवम शर्मा उर्फ ​​शिवोरिक्स  कहते हैं कि ” ‘करीब’ जैसे गाने के लिए टी-सीरीज़ के साथ काम करके मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो कई श्रोताओं के दिलों को छू जायेगा। रोनित विंटा के साथ काम करना एक परम आनंद था और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि मेरे प्रशंसक इस गाने को कितना  पसंद करते हैं।”
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×