बागेश्वर बाबा के दरबार नहीं ले गया पति तो पत्नी ने की खुदकुशी

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन न होने से जबलपुर की एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला इस बात से दुखी थी कि उसका पति उसे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नहीं ले जा पाया था. बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर अटूट विश्वास रखने वाली इस महिला को पति के व्यवहार से ऐसा सदमा लगा कि उसने अपेन दो मासूम बच्चों को छोड़कर मौत को गले लगा लिया. हैरान करने वाला ये मामला जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर इलाके का है.

मृतक महिला का नाम पल्लवी है. जो अपने पति संदीप चौधरी, दो बच्चों और सास के साथ रहती थी. उसकी सास को गंभीर बीमारी है. उसके पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि पति जैसे-तैसे परिवार का पेट पाल रहा था. मुश्किल वक्त से जूझ रहे संदीप अपने दो बच्चों को पढ़ाने के साथ अपनी बीमार मां का इलाज करवाना था. ऐसे में उसने अपनी पत्नी की बात सुनने के बजाए मां के इलाज को प्राथमिकता थी जिससे नाराज होकर पल्लवी ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली.

वहीं संदीप ने बताया कि पल्लवी रोज बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनती थी और घर की समस्याओं को खत्म करने के लिए धीरेंद्र शास्त्री जो भी उपाय वीडियो में बताते, उनको करती थी. आपको बताते चलें कि जबलपुर में 25 से 31 मार्च तक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन था. जब पल्लवी को ये पता चला तो उसने 27 मार्च को पति से जिद की कि उसे बागेश्वर बाबा की कथा सुनने और दर्शन करने जाना है. लेकिन उसी दिन संदीप अपनी बीमार मां का इलाज करवाने के लिए उन्हें अस्पताल लेकर चला गया और डॉक्टर के ना मिलने की वजह से उसे लौटने में कुछ देर हो गई. दूसरी ओर घर में बाबा के दर्शन और दरबार में जाने का इंतजार कर रही पल्लवी ने तैश में आकर घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर ली.

संदीप जब घर लौटा तो पल्लवी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख फौरन पुलिस को खबर दी. वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि पल्लवी ने अपने पति की स्थिति को समझे बिना इतना बड़ा फैसला ले लिया. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना बाबाओं के प्रति अंधभक्ति का नतीजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×