कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, बोले- भगवान कसम…गंदे कपड़ों में लड़कियां शूर्पणखा लगती हैं

देश की सत्तारूढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि “गंदे कपड़े” पहनने वाली लड़कियां भारतीय महाकाव्य रामायण की एक राक्षसी शूर्पणखा की तरह दिखती हैं। भाजपा के इस नेता का नाम कैलाश विजयवर्गीय हैं जिन्हें पार्टी ने फिलहाल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। विजयवर्गीय ने भगवान हनुमान और महावीर की जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंदौर में आयोजित एक धार्मिक समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब मैं रात में बाहर जाता हूं और युवाओं को नशे में देखता हूं, तो उन्हें शांत करने के लिए मुझे पांच-सात [थप्पड़] देने का मन करता है। मैं सच कह रहा, भगवान की कसम।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि और लड़कियां ऐसे गंदे कपड़े पहनती हैं… हम महिलाओं को देवी मानते हैं… उनमें इसका कोई निशान नहीं है। वे शूर्पणखा जैसी दिखती हैं। भगवान ने तुम्हें अच्छा शरीर दिया है, अच्छे कपड़े पहनो। कृपया अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। मैं बहुत चिंतित हूं। बच्चों में आप संस्कार डालिए। आपको बता दें कि रामायण के लोकप्रिय संस्करणों में शूर्पणखा राक्षस राजा रावण की बहन है। उन्हें एक बदसूरत और कामुक प्राणी के रूप में दर्शाया गया है जो भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण को लुभाने की कोशिश करती है। जब वे उसके प्रस्ताव को अस्वीकार करते हैं, तो वह उन पर हमला करती है और लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं।

विजयवर्गीय की टिप्पणियों पर विपक्ष उनपर हमलावर हो गया है तो वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में फंसते रहते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता बार-बार महिलाओं को अपमानित करते हैं। यह उनकी सोच और उनके रवैये को दर्शाता है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं को शूर्पणखा कहना और उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना स्वतंत्र भारत में अनुचित है। भाजपा माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×