रोज गायब हो रहीं 70 महिलाएं! विपक्ष के नेता ने किया हैरान करने वाला दावा

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने दावा किया कि राज्य से प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही हैं. दानवे ने सरकार से महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है.

शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता दानवे ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को इस संबंध में एक पत्र लिखा. पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं.

उन्होंने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि 1,600 महिलाएं और लड़कियां जनवरी में लापता हुईं, 1,810 फरवरी में और मार्च में 2,200 महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं. दानवे ने दावा किया,राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है.   उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है. सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने हाल ही में राज्य के गृह विभाग को लापता हुई महिलाओं का पता लगाने और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के वास्ते एक पैनल गठित करने को कहा था. उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों का लापता होना गंभीर मुद्दा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×