CCTV में कैद हुई नौकरानी की गंदी हरकत, पानी में पेशाब मिलाकर लगा दिया पोछा

जब भी आप घर का काम करने के लिए किसी नौकर या नौकरानी को तलब करते हैं, तब इस बात की हिदायत जरूर दी जाती है कि किसी को घर का काम सौंपने से पहले सतर्क रहना चाहिए. खबरों में अक्सर आप देखते होंगे कि कई नौकर और नौकरानी चोरी जैसे बड़े-बड़े वारदात को अंजाम देते हैं. हाल ही में एक वीडियो ग्रेटर नोएडा के अजनारा सोसाइटी से वायरल हो रहा है. जहां पर एक फ्लैट की सफाई करते हुए मेड ने ऐसी गंदी हरकत की कि शायद ही कोई उसे माफ कर पाए.

ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स सोसाइटी के एक फ्लैट में काम करने वाली मेड पोछा लगा रही थी लेकिन जिस पानी से उसने पोछा लगाया, उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. पोछा लगाने वाले पानी में मेड ने पेशाब कर दिया और उसी पानी से घर का पोछा लगा दिया. जब इस बात की खबर मकान मालिक को मिली, तब मकान मालिक ने नौकरानी की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले की छानबीन करके नौकरानी से इस शिकायत पर जवाब मांगा. फिलहाल नौकरानी ने अपनी गलती को कबूल कर ली है. maid

नौकरानी की यह गंदी हरकत मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. इससे पूरा मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. वीडियो देखकर आप विचलित हो सकते हैं, इसी वजह से यहां वीडियो नहीं दिखाई गई है. हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में एक नौकरानी द्वारा चोरी से जुड़ा एक मामला देखा गया था जिसमें नौकरानी ने मकान मालिक के घर से 50 लाख रुपये के गहनों की चोरी की थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब नौकरानी मालकिन के गहने पहनकर एक पार्टी में गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×