सूजी में बार बार लग जाते हैं कीड़े? इन घरेलू उपायों से मिल जाएगी निजात

किचन में खाने पीने की चीजों को रखना आसान नहीं होता, क्योंकि इसको हमें कीड़े, चूहे, छिपकली या कॉकरोच से बचाना होता है, वरना हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते है. सूजी एक ऐसा फूड है जिसे हम हल्वा, उपमा या इडली बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार इसमें कीड़े लगने लगते हैं जिससे सूजी खराब हो जाती और फिर इसे खाना खतरे से खाली नहीं रहता. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप न सिर्फ सूजी से कीड़े हटा पाएंगे, बल्कि इन्हें आसपास भी फटकने नहीं देंगे.

1. धूप 
तेज धूप में कीड़े नहीं पनपते और गर्मी से भाग भी जाते हैं, ये कीड़े भगाने का बरसों पुराना और आजमाया हुआ तरीका है. आप सूजी समेत खाने पीने की चीजों को वक्त वक्त पर धूप दिखाते रहें जिसे कीड़ों का खतरा कम हो जाए.

2. नीम की पत्तियां 
नीम के औषधीय गुणों से तो हम सभी वाकिफ हैं, इसे कीड़ों का दुश्मन भी कही जाता है. अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो सूजी को सेफ रख सकते हैं. इसके लिए सूजे के डब्बे में हमेशा कुछ नीम की पत्तियां रख दें इससे कीड़े आसपास भी नहीं आएंगे.

3. कपूर 
कपूर का इस्तेमाल करने से सूजी के डब्बे में कीड़े नहीं लगते. कपूर की गंध तेज होती है तो इन कीड़े को पसंद नहीं आती. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सूजी को अच्छी तरह छान लें और फिर इसमें कपूर रख दें. अगर कीड़े होंगे तो मर जाएंगे और फिर नए कीड़े नहीं लगेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×