ब्लड डोनेशन से जुड़ी ये बातें हैं बिल्कुल झूठ

कहा जाता है कि रक्तदान महादान, अर्थात् रक्त दान करना बहुत बड़ा दान है, क्योंकि इसके जरिए आप कई अन्य लोगों की जान बचा रहे हैं। इसलिए हर व्यस्क को यह सलाह दी जाती है कि वह हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करे। रक्त दान करने के बाद व्यक्ति का शरीर उसे खुद ब खुद दोबारा बना लेता है, इसलिए व्यक्ति को बिल्कुल भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, फिर भी लोग रक्त दान करने से घबराते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनके मन में ब्लड डोनेशन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां होती है। उन्हें लगता है कि अगर वे अपना ब्लड डोनेट करेंगे तो इससे वे कमजोर हो जाएंगे या फिर उन्हें तरह-तरह की बीमारियां हो जाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्लड डोनेशन से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-

सच्चाई- यह रक्तदान से जुड़ा सबसे आम मिथ है। बहुत से लोगों को लगता है कि रक्तदान करने से उनके शरीर में रक्त कम हो जाएगा और फिर इससे उन्हें कमजोरी होगी। जबकि यह सच नहीं है। रक्तदान करने के एक या दो दिन में ही शरीर पूरी तरह से ठीक हो जाता है। यहां तक कि शरीर खुद ब खुद दान किए रक्त को दोबारा बना लेता है।

सच्चाई- कई लोग यह भी मानते हैं कि रक्तदान से वजन बढ़ता या घटता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। दान के दौरान लिए गए रक्त की मात्रा लगभग 450 मिलीलीटर होती है, जिसे शरीर द्वारा जल्द ही पूरा कर लिया जाता है। इसलिए, रक्तदान करने से आपके वजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सच्चाई- कई लोगों को सुई चुभने के दर्द से डर लगता है। इसलिए वे रक्तदान से भी डरते हैं। उन्हें लगता है कि रक्तदान करते हुए उन्हें बहुत देर तक सुई लगानी पड़ेगी और इसी से रक्त निकलेगा, इसलिए उन्हें बहुत देर तक दर्द झेलना पड़ेगा। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। एक बार जब आप रक्त दान करते हैं तो एक बार सुई लगाते समय हल्का सा दर्द होता है। यह केवल कुछ देर के लिए होता है। इसके बाद आपको दर्द का अहसास नहीं होता है। यह दर्द भी जल्द ही ठीक भी हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×