उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मेहनत रंग लाई, ट्रैक मैन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ अंत-कर्मचारियों में खुशी की लहर

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने ट्रैक मैन कर्मचारीगण की वर्षो से चली आ रही ज्वलंत समस्या पर संघ के स. महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज को 11/07/23 को ज्ञापन दिया था, जिस पर प्रशासन द्वारा दिनांक-17/07/23 को आदेश जारी किया गया।
स. महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बताया कि कई वर्षो से ट्रैक मैन भाईयो को साईकिल अनुरक्षण भत्ता नही मिल रहा था जिस पर रेलवे-बोर्ड ने भी वर्ष 2017 मे समस्त जोनल रेलवे को आदेश दिया उसके बाद भी प्रयागराज मण्डल मे लागू नही किया गया, जिस पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ लगातार प्रयास रत रहे, अभी हाल मे मण्डल रेल प्रबंधक ने आदेश दिया।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ मण्डल रेल प्रबंधक को कर्मचारी हित मे आदेश करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करता है। ट्रैक मैन भाईयो मे खुशी की लहर दौङ गई।
रूपम पाण्डेय ने यह भी बताया कि दोनो मान्यताप्राप्त यूनियने सिर्फ अपने बेटे-बहु की नौकरी, स्पेशल इन्क्रीमेन्ट, प्रमोशन और मुफ्त की रेल अवास की सुविधा और 400 रूपये वेतन से चंदे कटवाने मे व्यस्त है इसलिए पिछले 6 साल से रेलवे-बोर्ड के आदेश के बाद भी जोन मे लागू नही करा पाये। इससे यह साबित होता है कि जब मान्यताप्राप्त यूनियन के नेता अपने घर और अपने फायदे का काम करवायेंगे तो कर्मचारीगण के छोटे-छोटे आदेश होने मे सालो लगेंगे और इनकी ऐशोआराम की सचाई ट्रैक मैन भुगतेगा।
इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभिजीत राय, उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह, मण्डल संगठन मंत्री सभाजीत चौबे मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार , राजकुमार दास, प्रभात कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×