पटकापुर में रुद्राभिषेक के साथ भंडारे का किया गया आयोजन

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति के प्रथम  वर्ष पूर्ण होने के पश्चात समिति  ने यह निर्णय लिया कि वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाए इस वार्षिक आयोजन में सभी पदाधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित हुआ कि रुद्रा अभिषेक का आयोजन किया जाए इसी क्रम में 23.07 .2023 दिन रविवार को रूद्र अभिषेक भजन कीर्तन के द्वारा मनाया गया एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस आयोजन में समिति के संरक्षक कमल बाजपेई , सतीश चंद बाजपेई,रमेश चंद बाजपेई,राज वर्धन मिश्र, एवं विनोद त्रिपाठी बालाजी भक्त मंडल के महंत अनुभव पांडे जी भी इस कार्यक्रम सम्मिलित होकर गौरव बढ़ाया समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना,उपाध्यक्ष सूर्य नारायण बाजपेई,महामंत्री दीपक निगम ,मंत्री गीता पांडे ,मनीष अस्थाना  ,आर.के .अवस्थी ,इसी दौरान अजनी भक्त मंडल के कर्ता-धर्ता विक्रम अवस्थी ,राजकमल सिंह ,सतीश चंद्र शर्मा और मनोज उपाध्याय सम्मिलित हुए संस्था के बारे में अपने अपने विचार प्रकट किए एवं सभी सदस्य गण ,पटकापुर निवासी सम्मिलित होकर उत्सव का आनंद लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना भजन कीर्तन का आनंद प्राप्त किया, कार्यक्रम संपूर्ण होने के बाद संस्था को बधाई दी और कहा इसी प्रकार संस्था कार्यक्रम करती रहे जिससे पटकापुर का विकास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×