भूतों ने रातों-रात कराया था इस मंदिर का निर्माण! जानें इसका रहस्य

भारत में लाखों मंदिर हैं. हर मंदिर की अपनी मान्यता और खास कहानी है. ऐसे में आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी कि उत्तर प्रेदश के मेरठ जिले में सिम्भावली के दतियाना गांव में शिव का एक प्राचीन मंदिर मौजूद है. ऐसा माना जाता है कि ये मंदिर किसी इंसान या संस्था ने नहीं, बल्कि भूतों ने रातों रात बना डाला था. इस मंदिर को ‘भूतों वाला’ या लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर बनाते वक्त भूत इसे पूरा नहीं बना पाए थे. मंदिर का निर्माण करते वक्त सूर्योदय हो गया था और भूतों को मंदिर का शिखर बनाए बिना ही भागना पड़ा. साल 1980 में इस मंदिर के शिखर में कई दरारें पड़ गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे फिर से बनवाया.

स्थानीय लोगों की मानें, तो इस मंदिर में बहुत ज्यादा शक्ति है, यहां न जाने कितनी बार प्राकृतिक आपदाएं आई, लेकिन मंदिर जस का तस खड़ा रहा, इस पर कोई आंच तक नहीं आई.

इस मंदिर की खास बात ये है कि इसे सीमेंट से नहीं, बल्कि लाल रंग की ईंटों से बनाया गया है. गांववालों की मानें तो हर तरह की आपदा से ये मंदिर उनकी रक्षा करता है.

हालांकि, इतिहासकारों ने भूतों वाले इस मंदिर की बात को साफ तौर पर महज एक अफवाह बताया है. उनका कहना है कि मंदिर के पत्थरों को देखकर यह प्रतीत होता है कि यह तीसरी शताब्दी में गुप्ता साम्राज्य में बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×