प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का शुक्रवार को आग्रह किया। मोदी ने पहले ट्विटर के नाम से जाने जाने वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है।

प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को गति देने के लिए कड़ी मेहनत करने के वास्ते प्रेरित करता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं। तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड करें।”

इससे पहले, दिन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली प्रगति मैदान से शुरू हुई और इंडिया गेट सर्कल से गुजरने के बाद मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×