सीमा हैदर की कहानी में नया ट्विस्ट, भारत आने की तैयारी में पहला पति; कही ये बात

सचिन मीना और सीमा हैदर की लव स्टोरी भारत पाकिस्तान में तहलका मचा रही है. आए दिन इसके बारे में कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच इस कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आ गया है जिसे सुनकर है कोई चौंक सकता है. जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर भारत आने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो कहानी में मोड़ आना लाजिमी है. गुलाम हैदर ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया है और इस बात का कुबूलनामा उसने खुद किया है. वहीं एक बात और सामने आई है कि सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने वाले फिल्मकार ने भी गुलाम हैदर को भारत आने का निमंत्रण दिया है.

दरअसल, सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान खुद गुलाम हैदर ने इस बात का खुलासा किया है. उसने बताया कि मैंने भारत के वीजा के आवेदन किया है, लेकिन किन्हीं दिक्क्तों की वजह से उसमें समय लग रहा है. इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि मैं पाकिस्तान भी जरूर जाऊंगा, अपने बच्चों के लिए हर प्लेटफॉर्म तक जाऊंगा. उनके लिए आवाज उठाऊंगा.

इसी बीच एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी पर फिल्म बनाने का ऐलान करने वाले फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अमित जानी भी गुलाम को भारत बुलाना चाहते हैं. बताया गया कि अमित जानी ने सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को भारत आने का निमंत्रण भेजा है. अमित जानी का कहना है कि वे सीमा हैदर पर मूवी बना रहे हैं, जिसके लिए गुलाम हैदर के बारे में अधिक से अधिक ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं.

मालूम हो कि यह कहानी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में काफी चर्चा में रही है. सीमा हैदर को जिस तरह सोशल मीडिया के जरिए सचिन से कुछ ही दिनों में प्यार हो गया और वह भारत आ गई, वह लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है. इन सबके बीच इनकी कहानी पर बन रही फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है. इस अनोखी प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म का नाम कराची टू नोएडा रखा गया है. फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बयां की जाएगी. फिलहाल अब देखना है कि यह कहानी कहां तक जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×