अधिवक्ताओ ने फूंका मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक का पुतला 

कानपुर, राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने हड़ताल पर रहते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक का फूंका पुतला ।
 लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में अधिवक्ता गण लायर्स प्रांगण में एकत्र हुए जहां पर  मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक का पुतला बना नारे लगाते हुए लायर्स  गेट के पश्चिमी द्वार पर आए जहां पर  पुतला दहन से पूर्व बोलते हुए पंडित रवीन्द शर्मा अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि आज संपूर्ण प्रदेश का अधिवक्ता आंदोलनरत  है किंतु अभी तक अधिवक्ताओं की एक भी मांग नहीं मानी गई । ना तो हापुड़ के दोषियों पर रिपोर्ट की गई ना गिरफ्तारी हुई ना डी एम एस एस पी को हटाया गया ना घायलों को मुआवजा दिया गया नहीं अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे वापस लिए गए और  नहीं अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया गया ।जिसकी हम घोर निंदा करते है
आज हम राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्देश पर अभी प्रदेश के दो बड़े अधिकारियों के पुतले फूंक रहे है आगे राज्य विधिज्ञ परिषद जो निर्देश देगी उसी के अनुसार आगे आंदोलन को हम गति देंगे और यह आंदोलन विधि प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत तब तक चलेगा जब तक कि हमारी जीत सुनिश्चित नहीं हो जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शरद शुक्ला ने किया।प्रमुख रूप से सर्वेंद यादव पवन अवस्थी बृज नारायण निषाद रविंद्र भूषण सिंह मधुर साहू सचिन अवस्थी संजीव कपूर अनुराग यादव वंदना सोलंकी अविनाश कुशवाहा दुर्गेश शुक्ला अभिषेक तिवारी समीर शुक्ला अनिल चौधरी राकेश सिद्धार्थ राजुल सक्सेना मनीष कुरील शिवम गंगवार के के यादवआदि रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×