बिठूर में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का आरोप, प्रत्याशी ने पुलिस से लगाई गुहार

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, आवास विकास निवासी मोहम्मद अजीज ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी अपनी प्रचार गाड़ी से पुराना बिठूर क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि अजीत गुप्ता का नगर निवासी दीपक निषाद मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और प्रचार वाहन को रोककर चालक के साथ मारपीट करने लगा।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने मारपीट करते हुए प्रचार वाहन चलाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बिठूर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों... | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी... |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान
Advertisement ×