कानपुर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, नौ जख्मी

कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में बुधवार को एक पिकअप वैन और डम्पर के बीच भीषण टक्कर में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिधनू थाना क्षेत्र में अफजलपुर मोड़ पर कानपुर से घाटमपुर की तरफ जा रही पिकअप वैन और सामने से आ रहे डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

इस हादसे में वैन सवार सादिक (55), उसकी पत्नी शहनाज (45) के अलावा हाजरा (42) और गोलू (4) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अंकिता शर्मा ने पीटीआई- को बताया कि 11 लोगों को लेकर घाटमपुर जा रही पिकअप वैन के चालक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान सामने से आ रहे एक डम्पर से उसकी टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×