
कानपुर। नवोदित पत्रकारों और समाजसेवी लोगो के लिए संघर्षरत संगठन ऑल मीडिया प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरिनाम सिंह को हराकर जीत हासिल की।
उसी क्रम में उपाध्यक्ष पर सौरभ शुक्ला, पीयूष कुमार, मनीष कुमार सोनी, राहुल पाल, अमित गुप्ता महामंत्री पद पर गौरव श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। मंत्री पद पर क्षितिज अग्रवाल, नीतीश श्रीवास्तव, विष्णु डालमियां जीते। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार तिवारी मीडिया प्रभारी पद पर सुशील शुक्ला, आयुष भट्ट अनूप मित्तल, गिरजेश निगम और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सतनाम सिंह, सोहित सैनी, सुभाष पाल विजयी हुए।