दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टरनिलंबित

संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की।

इसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी।

उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×