पास्ता बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, स्वाद-स्वाद में आसानी से कम हो जाएगा वजन

बढे हुए वजन को कम करना एक बड़ा ही मुश्किल और थका देने वाला टास्क होता है। इसके लिए लोगों को स्पेशल डाइट फॉलो करनी पड़ती है। आमतौर पर लोग वजन कम करने के सफर के दौरान घर का बना खाना ही खाते हैं। लेकिन एक समय के बाद घर का बना खाना उबाऊ लगने लगता है और लोगों के पास इसे खाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होता है। अगर आप भी अपने रोज के खाने से ऊब चुके हैं और कुछ स्वस्थ और स्वादिष्ट खाने का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आप पास्ता को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जी हाँ, सही पढ़ा आपने, पास्ता खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर सही ढंग से पास्ता का सेवन किया जाए तो ये वजन कम करने में मदद कर सकता है। आज हम आपको सेहतमंद पास्ता बनाने की टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी वजन कम करने के सफर को स्वादिष्ट बना देंगे।

सही पास्ता का करें चुनाव- सेहतमंद और वजन कम करने के लिए पास्ता का सेवन कर रहे हैं तो जरुरी है कि सही पास्ता का चुनाव किया जाए। आमतौर पर लोग मैदा से बना पास्ता बनाकर खाते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है। मैदा से बने पास्ता की बजाय बाजरा, ज्वार और रागी से बने पास्ता को चुने। साबुत अनाज से बना पास्ता खाने में स्वादिष्ट होने के साथ कई जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

सब्जियों का करें इस्तेमाल- वजन करने की सोच रहे हैं तो सिर्फ पास्ता का सेवन करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए आप पास्ता में सब्जियों का इस्तेमाल करें। इससे पास्ता में स्वाद और पोषक तत्व की मात्रा बढ़ेगी और आपके वजन पर भार भी नहीं बढ़ेगा। पास्ता में आप मकई, ब्रोकोली, तोरी, शिमला मिर्च, प्याज, जैतून और हालापिनोज जैसी सब्जियां डाल सकते हैं।

सही तेल का इस्तेमाल करना जरुरी- पास्ता बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। जैतून का तेल पास्ता को आंत में चिपकने से रोकता है। अगर आपके पास जैतून का तेल नहीं है तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×