पटकापुर स्वच्छता सुमित के द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

अरुण कुमार अस्थाना

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता सुमित के द्वारा 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई जिसमें बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम और महात्मा गांधी शास्त्री जी के विषय में जानकारियां दी

उनके कार्य के बारे में बड़े अच्छे ढंग से बताया इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे विक्रम अवस्थी ने महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के संबंध में अच्छी जानकारियां बच्चों को दी। पूर्व पार्षद आमोद त्रिपाठी ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना ने लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की तस्वीर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। उन्होंने कहा ‘‘बापू ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया

इस कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सूर्यनारायण बाजपेई, मंत्री गीता पांडे, मनीष अस्थाना, मनीष अग्रणी, संरक्षक सतीश बाजपेई, रमेश बाजपेई, कमलचंद बाजपेई, सुरेश बाजपेई सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×