प्रेमी राजेश ने की थी संजय की हत्या, बोरी में भर शव नहर में फेंका, शव की तलाश में जुटी पुलिस 

कानपुर। थाना गुजैनी अंतर्गत बीते दस दिन से गायब युवक संजय की मौत का खुलासा होने के बाद शव न मिलने से पुलिस महकमे में उथल पुथल मची हुई है। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से शव की तलाश जुटी।
गौरतलब है कि बीते दस दिन से लापता संजय के पिता तुलाराम ने संजय की पत्नी सुमन पर हत्या का शक जताते हुए गुजैनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे पुलिस ने सुमन की सीडीआर खंगाली तो सबसे ज्यादा बात प्रेमी राजेश से हुई थी। जिसमे पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला पत्नी सुमन के कहने पर प्रेमी राजेश ने संजय को अपने घर में बुलाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद चाकुओं से गोदकर बोरी में भरकर शव सामने से निकली रामगंगा नहर में फेक दिया। शव न मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई।
जिसे देखते हुए आज शनिवार को डीसीपी साउथ ने घटनास्थल पर जायजा लेते हुए गोताखोरों एवं पुलिस टीम को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिलकर जल्दी से ढूंढने का आदेश दिया। वही एसीपी अभिषेक पांडेय से बात करने पर बताया कि घटना का खुलासा तो हो गया लेकिन अभी तक संजय का शव नही बरामद हो पाया। गोताखोरों की टीम लगी है जल्द ही शव को खोज लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×