अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश.. कमलनाथ ने ऐसे मुंह फेरा, जैसे कुछ पता ना हो

ऐसा लग रहा है कई मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कमलनाथ कुछ ज्यादा ही आश्वस्त नजर आ रहे हैं. उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है. पहले तो उन्होंने समाजवादी पार्टी को नाराज किया और फिर अब उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है जिससे नाराजगी और भी बढ़ सकती है. हाल ही में कुछ मीडियाकर्मियों ने उनसे अखिलेश यादव के बारे में पूछ लिया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश-वखिलेश को छोड़िए, इसके बाद उन्होंने अपनी कार आगे बढ़ने का इशारा किया.

‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश’

कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ का आरोप 
कमलनाथ के ये शब्द अखिलेश यादव को जरूर नाराज कर देंगे क्योंकि वे पहले से ही नाराज बताए जा रहे हैं. उधर अखिलेश यादव ने भी पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाया और कहा कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सीटें नहीं देना चाहती थी तो उन्हें यह पहले ही कहना चाहिए था. आज, सपा केवल उन्हीं सीटों पर लड़ रही है जहां उसकी अपनी सीटें हैं. अब इसके बाद मुझे लगता है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव के लिए है. अगर कांग्रेस का यही व्यवहार रहा तो उन पर भरोसा कौन करेगा? मन में भ्रम लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे तो सफल नहीं होंगे.

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करते समय कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी की एक ना सुनी और उन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जहां से पिछली बार सपा विजयी हुई थी या जहां काफी मजबूत थी. अखिलेश यादव को लग गया कि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया है. उन्होंने साफ कह दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं करती है, तो भविष्य में भी यही होगा और उत्तर प्रदेश स्तर में भी गठबंधन नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×