शादी में गए किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, दो दोस्त हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला मेराज (15) गत 22 अक्टूबर की शाम अपने दो दोस्तों-गुलाम और आशिक अली के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।

सूत्रों ने बताया कि मेराज जब बुधवार देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके पिता रियाज ने उसके दोस्तों से पूछा, जिस पर वे कुछ साफ नहीं बता पाए। इसके बाद रियाज ने पुलिस को अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी।

सूत्रों के मुताबिक, बाद में मेराज का शव गांव के पास स्थित जंगल में पाया गया। उन्होंने बताया कि मेराज के शव पर चाकू से वार के निशान थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मेराज के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×