भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान


कानपुर नगर,  सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व पीपल लाइफ सोसायटी के संयुक्त तथ्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान हुई जागरूकता सभा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने कहा कि सतर्कता प्रतिज्ञा यह है कि मुझे एहसास है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहनाचाहिये और हर समय ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई का समर्थन करना चाहिये। उन्होने कहा कि आज भ्रष्टाचार की यह स्थिति है कि व्यक्ति रिश्वत के मामले में पकडा जाता है और रिश्वत देकर ही छूट जाता है वहीं पीपल संस्था के राजेश गुप्ता ने कहा कि जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग के बहुआयामी दृष्टिाकोण का एक महत्वपूर्ण घटक है, इसकी प्राथमिक कार्यनीतियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में सभी हितधारकों द्वारा सामूहिक भागीदारी को प्रात्साहित करना, आम लोगों की जागरूकता में वृद्धि लाना है।

सौरभी बाजपेई ने कहा कि जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के वि जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह भ्रष्टाचारी कहलाता है। आज भारत जैसे देश में भ्रष्टाचार अपनी जडे फैला चुका है। अंत में योग गुरू ज्योति बाबा ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्प कराय। इस अवसर पर उमेश गुप्ता, राहुुल, सरिता गुप्ता, रोहन गौतम, रामजी दुबे, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×