ओम जन सेवा संस्थान द्वारा महारथी सम्मान समारोह रखा गया

कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में महारथी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जाजमऊ स्थित केडीए कॉलोनी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शहर के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। सम्मान में कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई डॉक्टर अवध दुबे समेत शहर के प्रमुख 54 समाजसेवियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार तो अपना दायित्व निभाती है लेकिन जरूरतमंदों की सेवा करना यह काफी पुण्य का काम है उन्होंने समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समाज के हित के लिए जो भी कार्य किया जाएगा उसकी मदद के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि जिस किसी जरूरतमंद को उनकी आवश्यकता महसूस हो वहां उनसे जाकर संपर्क कर सकते हैं उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी जरूरतमंद निराश होकर नहीं लौटेगा। कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि (सीमा) वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल कैलाश पांडे करनाल समीर कौशिक आदित्य राज अग्रहरि अन्य गुप्ता आकाश गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता नमिता सिंह भावना श्रीवास्तव बिंदु सर्वोत्तम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×