सही मदद सही तरह दी जाये तो बचाया जा सकता है जीवन : लखन शुक्ला 

#  आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में ट्रैफिक पुलिस ने सीखा दुर्घटना में जीवन कैसे बचाएं
कानपुर। कानपुर नगर में यातायात व्यवस्था को सुधार के लिए नित्य प्रतिदिन प्रयासरत पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में यातायात पुलिस  लाइन कानपुर में  इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा  प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण  यातायात पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ डी.सी.पी यातायात और रेड क्रॉस के सचिव आर के सफड  ने किया  प्रशिक्षण  लखन शुक्ला मास्टर  ट्रेनर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा दिया गया  प्रशिक्षण में लखन शुक्ला  ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं प्रशिक्षण में सीपीआर द्वारा  कृत्रिम श्वास देकर मरीज  के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है
यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया ,  टी आई मनोज कुमार सिंह ने बताया मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला द्वारा सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया, टीआई विनय कुमार सिंह ने बताया लखन शुक्ला ने टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया, इस दौरान यातायात पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×