सही मदद सही तरह दी जाये तो बचाया जा सकता है जीवन : लखन शुक्ला 

#  आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में ट्रैफिक पुलिस ने सीखा दुर्घटना में जीवन कैसे बचाएं
कानपुर। कानपुर नगर में यातायात व्यवस्था को सुधार के लिए नित्य प्रतिदिन प्रयासरत पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में यातायात पुलिस  लाइन कानपुर में  इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा  प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण  यातायात पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ डी.सी.पी यातायात और रेड क्रॉस के सचिव आर के सफड  ने किया  प्रशिक्षण  लखन शुक्ला मास्टर  ट्रेनर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा दिया गया  प्रशिक्षण में लखन शुक्ला  ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं प्रशिक्षण में सीपीआर द्वारा  कृत्रिम श्वास देकर मरीज  के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है।
यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया ,  टी आई मनोज कुमार सिंह ने बताया मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला द्वारा सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया, टीआई विनय कुमार सिंह ने बताया लखन शुक्ला ने टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया, इस दौरान यातायात पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×