वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व युवक की मौत, थाना सजेती के अंतर्गत हुई मार्ग दुर्घटना


कानपुर नगर, कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में कल की बीती रात कई मार्ग हदसे हुई, जिसमें दो लोगों की जान चली गयी तो कई लोगों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों को ईलाज के लिए हैलट भेजा गया तो घटना स्थल पर पहुंच पुलिस द्वारा हादसे में मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पहली घटना में थाना सजेती क्षेत्र के धरमंगदपुर ग्राम के रहने वाले 48 वर्षीय जीवन प्रकाश बाइक से अपने निजी काम के लिए सजेती गये हुए थे। बताया जाता है कि देर रात जब वह अपने घर वापस लौट रहे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी, जिससे जीवन प्रकाश अपनी बाइक सहित सडक पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हे गंभीर अवस्था में हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जीवन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक को पूर्व प्रधान बताया जा रहा है। इसी प्रकार दूसरी घटना भी थाना घाटमपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक जो केवडिया का रहने वालाथा उसकी मौत हो गये। मृतक का नाम आदर्श बताया जाता है। आदर्श अपने साथी राजकुमार के साथ कहीं जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गये, वहीं उसका साथी राजकुमार भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनो मृतको के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×