घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी

कानपुर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुधार के लिए नित्य प्रतिदिन प्रयासरत पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में यातायात पुलिस  लाइन कानपुर में तीसरे दिन दिन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा  प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कैंप का समापन अंकिता शर्मा एडीसीपी यातायात पुलिस,  रेड क्रॉस के सचिव आर के सफड  ने किया लखन शुक्ला मास्टर  ट्रेनर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण में लखन शुक्ला  ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए अगर खून निकल रहा है  पहिले खून बहना रोके जिसके लिए तिकोनी  पट्टी से बैंडिंग करे मरीज बेहोश है जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं प्रशिक्षण में सीपीआर द्वारा  कृत्रिम श्वास देकर मरीज  के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है।

घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया , टी आई मनोज कुमार सिंह ने बताया मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला द्वारा सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया,  टी लाइन विनय कुमार सिंह ने बताया मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला ने टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर  हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया, इस दौरान यातायात पुलिस सिविल पुलिस थाना कोतवाली, फीलखाना,छावनी, चकेरी,, बादशाही नाका, कलेक्टर गंज  थानो के पुलिस कर्मी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×